UP ATS News: यूपी की देवबंद और वाराणसी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) की टीम को बुधवार को बड़ा कामयाबी हाथ लगी। एटीएस ने देवबंद से पकड़े गए तीन बांग्लादेशी युवकों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एटीएस ने तीनों के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज कराया है। जिसके बाद एटीएस ने मीडिया के लिए प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट के अनुसार आरोपी मानव तस्करी कर बांग्लादेशियों को भारत में लाकर बसाते थे और इनके फर्जी दस्तावेज भी बनवाते थे। इन्हें विदेश से 20 करोड़ की फडिंग भी मिलने की जानकारी मिली है। एटीएस को इनके देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के भी सुबूत मिले हैं।
एटीएस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रदेश में कुछ बांग्लादेशी मानव तस्करी कर रहे हैं, जो बांग्लादेशियों को भारत में लाकर बसाने और उनके फर्जी दस्तावेज भी तैयारकरने का कताम करते हैं। इसके बाद वाराणसी और देवबंद एटीएस ने बुधवार को आदिल मोहम्मद असरफी निवासी मीरपुर बांग्लादेश को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : Family First: यादव परिवार के 6 सदस्यों के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना, अखिलेश के लिए सीट तय!
एटीएस गिरफ्त में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश का निवासी है। वह देवबंद की मदीना कॉलोनी निवासी नजीबुल शेख निवासी हलदर पाड़ा गुरानबोस भरतगढ़ थाना बासंती जनपद दक्षिण 24 पश्चिम बंगाल और अबू हुरायरा गाजी निवासी कालूतला रामेश्वरपुर थाना हसनाबाद पश्चिम बंगाल की मदद से भारत आया है। इन लोगों ने उसका फर्जी आधार, पेन कार्ड और अन्य दस्तावेज भी तैयार कराए हैं। इसके बाद एटीएस बुधवार को देवबंद नजीबुल शेख और अबू हुरायरा को पकड़ा था।
विदेशी सिम और तीन मोबाइल हुए बरामद
एटीएस को आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही बांग्लादेश के दो सिम भी मिले हैं। आरोपियों ने एटीएस को बताया कि वह बांग्लादेश से मानव तस्करी करते हैं। कुछ दिन पहले बांग्लादेश से एक महिला को भी उन्होंने भारत बुलाया है, जिसे दिल्ली में रखा गया है। एटीएस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों को विदेश से 20 करोड़ की फंडिंग भी हो चुकी है। आरोपी लंबे समय से देवबंद में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें : Watch Video: नोएडा की पॉश सोसायटी में टहल रही बुजुर्ग महिला को SUV ने कुचला, वायरल हुआ मौत का वीडियो
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
21 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines