Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटियों में घटती निर्माण क्वालिटी एक बार फिर से सवालों के घेरे में है. बुधवार को पंचशील हाईनिश सोसायटी के टॉवर-9 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ऊपरी मंजिल की दीवार से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे की बालकनी पर आ गिरा. गनीमत यह रही कि घटना के समय बालकनी में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.
सहम उठे निवासी
प्लास्टर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के फ्लैट्स के निवासी सहम उठे. बालकनी में प्लास्टर का मलबा पूरी तरह फैल गया, जिससे वहां मौजूद फर्नीचर और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा है.
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
निवासियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी सोसायटी में कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
वसूली पूरी, मेंटेनेंस जीरो
सोसायटी के निवासियों ने आरोप लगाया है कि एओए नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क वसूल रही है, लेकिन मरम्मत और सुरक्षा कार्यों की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा. कुछ निवासियों ने बताया कि वे कई बार एओए से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
सुरक्षा Audit की मांग
हाल के दिनों में सोसायटी में ऐसी घटनाओं की संख्या में इजाफा हुआ है. प्लास्टर गिरने, सीलन, जर्जर दीवारें और समय पर मरम्मत न होने के चलते सोसायटी में रहना अब असुरक्षित महसूस हो रहा है. लोगों की मांग है कि सोसायटी में सुरक्षा Audit होना चाहिए.
ये भी पढ़ेंः IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines