Meerut में बड़ा हादसा; कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से गिरा लिंटर, 3 की मौत, मलबे में दबे 50-60 मजदूर, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Meerut: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के दौराला में एक कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फट गया। हादसे के बाद गैस रिसाव हुआ और कोल्ड स्टोरेज की छत धमाके के साथ उड़ गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि मलबे में 50-60 मजदूर फंसे होने की आशंका है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जुटे हैं। बताया गया है कि यह कोल्ड स्टोरेज बसपा के एक पूर्व विधायक का है।
जानकारी के मुताबिक दौराला स्थित यह कोल्ड स्टोरेज बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का है। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर में कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इसके बाद अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया और इसी दौरान छत का एक हिस्सा गिर गया। वहीं अमोनिया के रिसाव के कारण वहां मौजूद 50-60 मजदूर बेहोश हो गए और मलबे में दब गए।
@meerutpolice मेरठ कोल्डस्टोरेज में ब्लास्ट के बाद लेंटर गिरा pic.twitter.com/yvOirGZGMH
— Amit Kasana (@amitkasana6666) February 24, 2023
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य में लगी टीमें मजदूरों को कोल्ड से निकाल कर अस्पताल में भर्ती करा रही हैं। डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी भी पहुंचे हैं।
बताया गया है कि जानकारी होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट मौके पर युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है। कई जेसीबी मलबे को हटाने में लगी है। वहीं कई मजदूरों को भी निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: