भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर एक महिला आर्टिस्ट को छूते दिखाई दे रहे हैं। अब इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पहले सोशल मीडिया पर पवन सिंह की आलोचना की गई और अब उस महिला आर्टिस्ट का बयान आया है। महिला आर्टिस्ट ने कहा है कि अब वह भोजपुरी में काम नहीं करेगी।
महिला आर्टिस्ट अंजली राघव ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि लखनऊ में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ, उस पर मैंने कुछ बोला क्यों नहीं? जब प्रोग्राम के लिए मेरे पास कॉल आई थी, तो मैंने पूछ लिया था कि कोई आपत्तिजनक चीज तो नहीं है। मैंने कपड़े, डायलॉग के बारे में जानकारी ले ली थी। शूट के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई।
‘पब्लिक से बात कर रही थी तभी…’
उन्होंने कहा कि शूट अच्छा हुआ था, तो मैं खुश थी। स्टेज पर जब पब्लिक से बातचीत कर रही थी तो पवन ने मुझे छुआ और कहा कि यहां कुछ लगा हुआ है। मुझे लगा शायद मेरे ब्लाउज में टैग लगा रह गया है। मैंने उसे हंसी में ले लिया और नजरअंदाज कर दिया। मुझे लगा कि हो सकता है कि कुछ लगा हो लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मैंने टीम से पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ भी नहीं लगा था।
‘पवन सिंह लखनऊ के रहने वाले, इवेंट भी वहीं था’
अंजली राघव ने कहा कि तब मुझे बहुत बुरा लगा, गुस्सा आया और रोना भी आ गया। मुझे समझ ही नहीं आया कि अब क्या करूं? पवन खुद लखनऊ के रहने वाले हैं, वहीं पर इवेंट था। पूरी भीड़ उनकी फैन थी। लोग उन्हें भगवान मानकर उनके पैरों में गिर रहे थे। मैं यही सोचकर कुछ नहीं कह पाई कि अगर मैंने कुछ कहा तो मुझे सपोर्ट नहीं मिलेगा।
अंजली ने बताया कि इसके बाद पवन सिंह स्टेज छोड़कर चले गए। इवेंट खत्म हो चुका था। मैं घर आई तो पता चला कि मामला बढ़ गया है। मैंने फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। मुझे कई लोगों ने समझाया कि अगर मामला उठाओगी तो परेशान हो जाओगी। पवन सिंह की पीआर टीम बहुत तगड़ी है, तुम और परेशान हो जाओगी। यह नॉर्मल नहीं था। उनका तरीका हद से ज़्यादा गलत था।
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 19 के कौन हैं वो 5 एंटरटेनर? जिन्होंने पहले ही दिन ऑडियंस को खूब हंसाया
अंजली ने कहा कि यही चीज हरियाणा में हुई होती तो जवाब यहां की पब्लिक देती, लेकिन मैं वहां (उत्तर प्रदेश) थी। मैंने तय कर लिया है कि अब मैं भोजपुरी में काम नहीं करूंगी। पवन सिंह जैसे सीनियर आर्टिस्ट के साथ काम करने का मौका मिला, तो कर लिया था लेकिन मैं हरियाणा में खुश हूं और मुझे भोजपुरी में काम नहीं करना है।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 hr agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
2 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
3 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
5 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
5 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
5 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
7 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
8 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
11 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines