Bhimtal Bus Accident Inside Story: उत्तराखंड के नैनीताल में भीमताल इलाके में वोहरा कुन के पास भयानक सड़क हादसा हुआ। 30 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस सड़क से उतरकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे, 2 महिलाओं और एक पुरुष समेत 5 लोगों की जान चली गई है। करीब 20 लोग घायल हुए, जिन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जाने के लिए रवाना हुई थी कि गलत दिशा से आ रही ऑल्टो कार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरकर खाई में गिर गई। SDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और लोगों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। घायल लोगों ने मीडिया के हादसे की आंखोंदेखी भी सुनाई कि कैसे बस खाई में गिरी और उसके बाद हादसास्थल पर किस तरह का मंजर देखने का मिला। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रभारी प्रबंध निदेशक नरेंद्र जोशी ने हादसे की जांच करके रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने के आदेश दिए हैं।
बस से कूदने की कोशिश में गिरने से बचे लोग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू टीमों ने घायल लोगों को रस्सी से बांधकर कंधे पर लादकर सड़क तक पहुंचाया। खाई में गिरते ही बस के परखचे उड़ गए थे। लोग निकलकर इधर उधर गिरे पड़े थे। बस ने 4-5 बार पलटियां खाईं। कहीं बस की छत और कहीं सीटें पड़ी थी। घायल लोग मदद के लिए हाथ जोड़ गिड़गिड़ा रहे थे। दर्द से कराहते बच्चे रोते-बिलखते दिखे। यात्रियों ने बताया कि जब बस खाई में उतर रही थी तो उन्हें संभलने और अपनों को संभालने का मौका ही नहीं मिला।
कई लोगों ने बस से उतरने की कोशिश की, लेकिन बस तेजी से नीचे गई। बस की छत रास्ते में ही अलग हो गई थी। शीशे टूटकर लगने से और झाड़ियों में फंसकर लोग घायल हो गए थे। बस नीचे उतरते ही लोग चिल्लाने लगे थे तो आवाज सुनकर लोग भी दौड़े आए। हालात ऐसे थे कि घायल लोगों को झाड़ियों में तलाशना पड़ा। घायलों के परिजन भी आनन फानन में हादसास्थल पर पहुंचे, जो रोते-बिलखते अपनों को तलाशते नजर आए।
मुख्यमंत्री धामी ने किया मुआवजे का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों की पहचान खड़क सिंह (55) पुत्र जय सिंह निवासी खेला धारचूला, गंगा धामी (48) पत्नी खड़क सिंह निवासी खेला धारचूला, सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58) पुत्र ललित सिंह निवासी टिमटिया तेजम पिथौरागढ़ और दक्ष पंत (6) पुत्र विनोद पंत निवासी ग्राम सिमायल बेड़ीनाग हाल पिथौरागढ़ के रूप में हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शोक जताया।
मुख्यमंत्री ने मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने का ऐलान किया। 10 लाख में से 5 लाख उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से दिए जाएंगे। सड़क सुरक्षा निधि से 2-2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3-3 लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल लोगों को 3-3 लाख और सामान्य घायलों को 15 से 25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
6 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
7 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines