---विज्ञापन---

सहारनपुर में अस्पताल से डिस्चार्ज हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद; हमले के पीछे बताई ये बड़ी वजह

UP News: भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी- कांशी राम के प्रमुख चंद्रशेखर ‘आजाद’ गुरुवार को सहारनपुर के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये हमला बिना सत्ता के संरक्षण के नहीं हो सकता है। आजाद […]

---विज्ञापन---

UP News: भीम आर्मी नेता और आजाद समाज पार्टी- कांशी राम के प्रमुख चंद्रशेखर ‘आजाद’ गुरुवार को सहारनपुर के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये हमला बिना सत्ता के संरक्षण के नहीं हो सकता है।

आजाद ने पूछा- 24 घंटे में क्या किया

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुरुवार को अस्पताल से बाहर आते ही चंद्रशेखर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह आज का हमला नहीं है, वंचितों पर तो सदियों से हमले होते आये हैं, लेकिन आज कानून का राज है। जब मेरे जैसे व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है तो कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है? इस दौरान आजाद ने पूछा कि पिछले 24 घंटे में क्या कार्रवाई हुई?

---विज्ञापन---

सरकार की लापरवाही बताई

उन्होंने कहा कि अपराधी अभी भी खुले आम घुम रहे हैं। यह बिना सत्ता के सरंक्षण के नहीं हो सकता। सरकार की घोर लापरवाही है। मुख्यमंत्री का इस घटना पर बिल्कुल न बोलना स्पष्ट करता है कि वे अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कोई रानी का बेटा नहीं हूं, कोई कमिश्ननर के कुत्ते का मामला नहीं है जो तत्काल कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

कार पर की थी फायरिंग

बता दें कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को दिल्ली लौटते समय सहारनपुर में हमला हुआ था। कार सवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग की थी। फायरिंग में एक गोली चंद्रशेखर की कार के दरवाजे को भेदती हुए उन्हें लगी थी। जबकि एक गोली कार के शीशे में लगी थी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 29, 2023 05:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola