Bheemtal Accident: उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित भीमताल में नैनीताल के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने से सवार 27 लोग बस से निकलकर इधर-उधर गिर गए। हादसे में अब तक 4 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 लोग गंभीर घायल है। मरने वालों में दो पुरुष एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद हैं।
घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। जानकारी के अनुसार इस 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार 15 एंबुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव कार्य चल रहा है। खाई 1500 से अधिक गहरी होने के कारण घायलों को सड़क पर लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मामले में एसपी सिटी डाॅ. जगदीश चंद्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख
हादसे के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा भीमताल के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का सूचना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य के आदेश दिए गए हैं। बाबा केदारनाथ से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
9 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
11 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
12 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
17 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines