हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड ट्रायल के लिए खुली, हजारों यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Noida News: भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) द्वारा लगातार उठाई जा रही मांगों के बीच मंगलवार सुबह नोएडा प्राधिकरण ने डीएससी रोड पर आगाहपुर पेट्रोल पंप से लेकर एनएसईजेड तक फैली भंगेल एलिवेटेड रोड को परीक्षण के तौर पर जनता के लिए खोल दिया. लगभग 4.5 किलोमीटर लंबी यह छह-लेन सड़क शुरू होने से आसपास के घनी आबादी वाले इलाकों के लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी काफी कम होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

इन इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा

नए मार्ग के शुरू होते ही ग्रेटर नोएडा, दादरी और सूरजपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की आवाजाही अब पहले से आसान हो जाएगी. वहीं नोएडा के अंदरूनी और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र
सदरपुर, छलेरा, आगाहपुर, बरौला, सलारपुर, मंगोल के निवासी भी रोजमर्रा की जाम की समस्या से बड़ी राहत महसूस करेंगे.
इसके साथ ही सेक्टर 40, 41, 43, 47, 48, 49, 82, 88, 101, 106, 107, 110 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के लोगों की यात्रा गति भी बेहतर होगी.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें किसान यूनियन के स्टिकर वाली कार को हूटर बजाते हुए गलत दिशा से तेज रफ्तार में दौड़ते हुए देखा गया. पुलिस ने इस पर संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है.

608 करोड़ की लागत से तैयार हुआ प्रोजेक्ट

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड ट्रायल उपयोग के लिए खोल दी गई है. लगभग 608.08 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह 4.5 किमी लंबी छह लेन सड़क क्षेत्र के यातायात दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी.

ये भी पढ़ें: मेडिकल डिवाइस पार्क में नामी कंपनी ने की पार्टनरशिप, जानें क्या है पूरा प्लान ?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें