Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर): नोएडा में दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) रोड यानी भंगेल एलिवेटेड रोड का काम मई के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। जून के पहले सप्ताह में इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, एलिवेटेड रोड का 95 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। सड़क निर्माण करीब 75 फीसदी पूरा हो चुका है। अथॉरिटी ने काम में तेजी लाने के लिए पिछले दिनों हाजीपुर के पास से ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है। दावा किया जा रहा है कि इस बार डेडलाइन आगे नहीं बढ़ेगी।
ये काम अभी अधूरे
नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, इस समय भंगेल एलिवेटेड रोड के सेक्टर-107 क्रॉसिंग-बरौला टी प्वाइंट पर ट्रैफिक गर्डर बनाया जा रहा है। सेक्टर-49 अगाहपुर के सामने जहां से एलिवेटेड रोड शुरू होती है, वहां रैंप बनाया गया है। सेक्टर-82 एनएसईजेड के अंत में रैंप अधूरा है, जहां एलिवेटेड रोड का ट्रैफिक उतरेगा। बिजली के खंभे और रोड लाइट भी लगाई जानी हैं। इन कामों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम चलाया जा रहा है। अथॉरिटी सीईओ लोकेश एम का कहना है कि भंगेल एलिवेटेड रोड का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
1 घंटे का जाम होगा खत्म
भंगेल एलिवेटेड रोड के निर्माण से सेक्टर-49, 48, अगाहपुर, बरौला, भंगेल में लगने वाले जाम से राहत मिल सकेगी। सेक्टर-82 और फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। अभी सेक्टर-38 अंडरपास या महामाया फ्लाईओवर से आने पर छलेरा के सामने वाले फ्लाईओवर से अगाहपुर तक बिना ट्रैफिक जाम के पहुंचा जा सकता है। फिर सुबह और शाम के पीक आवर्स में लंबा ट्रैफिक जाम लग जाता है। 1 घंटे का सफर 5 मिनट में पूरा हो जाएगा। बताया जा रहा है कि भंगेल एलिवेटेड रोड बनने से इस रूट पर चलने वाले 5 लाख लोगों को राहत मिलेगी।
लूप बनाने का टेंडर होगा जारी
नोएडा अथॉरिटी सीईओ का कहना है कि बरौला टी प्वाइंट सेक्टर-49-107 पर एलिवेटेड रोड पर चार लूप प्रस्तावित हैं। इस लूप को अथॉरिटी बनवाएगा, लेकिन एलिवेटेड का काम पूरा होने के बाद इनका टेंडर अलग से जारी किया जाएगा।
मई के अंत तक होगा काम पूरा
एलिवेटेड रोड के 7 एक्स सेक्टरों समेत बरौला और अन्य सेक्टरों की आबादी भी लूप से इस एलिवेटेड रोड से आवागमन कर सकेगी। इस पर सड़क (ब्लैक टॉप) का काम शुरू कर दिया गया है। अप्रैल में सभी काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जो पूरा होता नहीं दिख रहा है। यह सभी काम मई के आखिर तक में पूरे हो पाएंगे।
2022 में दौड़नी थी गाड़ियां
भंगेल एलिवेटेड रोड का काम साल 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था, जिसको देखते हुए अभी यह करीब तीन साल देरी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर एलिवेटेड रोड बनाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते इस परियोजना को पूरा होने में इतना समय लग गया।
संबंधित खबरें
UP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
50 mins agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
2 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
11 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
13 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
14 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines