Watch Video: (शरद मौर्या) सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग ऐसे-ऐसे काम करने लगते हैं जो उन्हीं की मुश्किल बढ़ा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्टंटबाजी करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। ये मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है जहां पर एर्टिगा कार में कुछ लड़के रील बनाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे थे। उनकी ये शर्मनाक हरकत पुलिस की नजरों में आ गई, जिस वजह से वो चारों गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं।
कहां का है मामला?
दरअसल ये मामला यूपी के भदोही शहर का है जहां इंटरमीडिएट के कुछ छात्र अपने फेयरवेल पार्टी के लिए निकले थे। इस दौरान उन्होंने चलती कारों से बाहर निकलकर स्टंट किए। उन्होंने उस वीडियो को हनी सिंह के मिलेनियर गाने पर एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
यह भी पढ़ें: Rajasthan: मुठभेड़ में मृत घोषित बदमाश निकला जिंदा, शवगृह से कैसे हुआ फरार? जानें पूरी कहानी
वीडियो सामने आते ही पुलिस आई हरकत में
इन लड़कों का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वो पुलिस की नजर में आ गया। फिर क्या था, पुलिस एक्शन में आई और स्टंट करने वाले लड़कों की क्लास लग गई। इन वीडियो की तुरंत जांच शुरू की गई और जांच के बाद पुलिस ने चार एर्टिगा कारों की पहचान कर उन्हें जब्त कर लिया।
आम जनता के लिए बताया खतरनाक
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भदोही सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि छात्रों द्वारा किए गए इस तरह बहुत शर्मनाक हैं। ऐसे स्टंट करना न सिर्फ उन लोगों के लिए खतरनाक है, बल्कि आम जनता के लिए भी खतरनाक हो सकते हैं। साथ ही, यह परिवहन नियमों का उल्लंघन है, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से बड़ी खबर, स्वामी शंकराचार्य के पंडाल में आग, पहले भी आगजनी के कई हादसे
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
17 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
22 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines