Sextortion Gang Busted: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को कानपुर में एक समलैंगिक डेटिंग ऐप के माध्यम से चलाए जा रहे ‘सेक्सटॉर्शन’ रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) लाखन सिंह यादव ने बताया कि आरोपी ने समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ब्लूड’ पर फर्जी प्रोफाइल बनाई। आरोपी पीड़ितों के साथ दोस्ताना संबंध बनाया और बातचीत करता रहा। इसके बाद आरोपी पीड़ितों को डेट पर ले जाता था। फिर वहां उनके साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने के दौरान वीडियो शूट कर लेता था।
अधिकारी ने कहा, आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से ठगी करते थे। उनके फोन का यूज कर यूपीआई के जरिए बैंक अकाउंट्स से पैसे ट्रांसफर करा लेते थे।
https://twitter.com/dcpwkanpur/status/1688850679518117888
ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
लाखन सिंह यादव ने कहा कि पीड़ितों में से एक ने पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि कुछ लोगों ने उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया था और इसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि कल्याणपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और पुलिस जांच शुरू की गई, जिससे ‘सेक्सटॉर्शन’ गिरोह का भंडाफोड़ करने में मदद मिली।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ये शामिल
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान दिलीप उर्फ प्रद्युम्न सिंह (21), अरुण राजपूत (22), विपिन सिंह (21), पवन कुमार सिंह (22), प्रवीण सिंह (20) और बृजेंद्र सिंह (19) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड और एक पुलिस वर्दी भी जब्त की गई है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
11 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
12 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines