Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीसरी क्लास में पढ़ने वाला एक छात्र फिल्मी सुपरहीरो से प्रभावित होकर स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। ये घटना स्कूल में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
‘कृष’ का ऋतिक रोशन बनना चाहता था
जानकारी के अनुसार, ये घटना बाबूपुरवा क्षेत्र की एनएलसी कॉलोनी में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन स्कूल की है। यहां पढ़ने वाला आठ साल का बच्चा फिल्म ‘कृष’ में ऋतिक रोशन के किरदार से काफी प्रभावित था। सुपरहीरो की तरह जंप लगाने का सपना देखने लगा। इसी क्रम में उसने स्कूल में कृष की तरह स्टंट करने की योजना बनाई।
15 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग
स्कूल के अन्य बच्चों ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पानी की बोतल भरने के लिए क्लास से गया था। इसके बाद बच्चे ने स्कूल की पहली मंजिल पर रेलिंग से ग्राउंड फ्लोर से छलांग लगा दी। करीब 15 फीट की ऊंचाई से कूदने पर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र को भर्ती कराया गया है।
हाथ-पैर और नाक में गंभीर चोटें
इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चे के परिवार वालों को सूचना दी गई। सूचना पर बच्चे के परिवार वाले तत्काल अस्पताल पहुंचे। बताया गया है कि पहली मंजिल से पक्के ग्राउंड फ्लोर पर गिरने से बच्चे की नाक, पैर और हाथ में चोटें आईं। फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की देखरेख में है। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; जांच जारी
33 mins agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
2 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
10 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
18 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
18 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
20 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines