Seema Haider: रातोंरात सुर्खियों में आने वाली सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा के परिवार की माली हालत अब खस्ता हो गई है। सचिन के परिवार का कहना है कि मीडिया और एजेंसियो की जांच के चलते परिवार के लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं, इसलिए पूरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है।
अब सचिन मीणा के पिता का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सचिन के पिता नेत्रपाल आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात कह रहे हैं। फिलहाल ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा हैदर और सचिन के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार का दावा है कि एक महीने से मजदूरी पर नहीं जाने के कारण परिवार पाई-पाई के लिए मोहताज हो गया है।
पहले किराने की दुकान पर करता था काम
बताया गया है कि सीमा हैदर के भारत आने से पहले सचिन रबूपुरा कस्बे में एक किराने की दुकान पर 11 हजार रुपये के वेतन पर नौकरी करता था। फिलहाल जब से सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ यहां आई है, तब से सचिन ने काम पर जाना बंद कर दिया है। उधर गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तारी से ही सचिन के पिता नेत्रपाल और बड़ा बेटा भी घर बैठा है।
एक महीने से कोई रोजगार न होने के कारण परिवार के सामने दिक्कतें शुरू हो गई हैं। पहले ही नेत्रपाल का 9 लोगों का परिवार था। अब इस परिवार में सीमा हैदर के साथ 4 बच्चे और जुड़ गए हैं। कुल मिलाकर अब परिवार में 14 सदस्य हैं, जिनके खाना पीने के लिए पैसों की आवश्यकता है।
पुलिस की जांच में फंसा परिवार
परिवार का कहना है कि मीडिया, पुलिस और एजेंसियों की जांच के चलते वक्त नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि जहां भी जाते हैं, वहीं लोगों के सवाल शुरू हो जाते हैं। इस बीच किसान नेता स्वराज सिंह भी सचिन के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। परिवार का हालचाल जाना। सचिन के परिवार के मुताबिक, पुलिस की सख्ती के चलते किसी को भी कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
सीमा के बारे में एक बात सामने आई है। आर्थिक तंगी से उभरने के लिए सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाया है। सीमा की योजना है कि इससे परिवार के लिए आर्थिक स्तर पर मदद करेगी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
21 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines