Basti: UP के बिजली मंत्री एके शर्मा ने खोली बेलगाम अफसर की पोल, बातचीत का ऑडियो वायरल

यूपी के बिजली मंत्री एके. शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। उनके मुताबिक, जनता से मिल रही शिकायतों को लेकर बिजली विभाग बिल्कुल भी अलर्ट नहीं है। इसी कारण बिजली कटौती से परेशान रिटायर्ड अफसर ने विभाग में फोन किया था, जिसके बाद उसका बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो गया। क्या है पूरा मामला, पढ़ें वसीम अहमद सिद्दीकी की रिपोर्ट

basti news
विज्ञापन

यूपी के बिजली मंत्री एके शर्मा इन दिनों अपने ही विभाग पर नाराज चल रहे हैं। क्योंकि आए दिन विभागीय लापरवाही ज्यादा ही देखने को मिल रही है। हाल ही में एक ऑडियो वायरल होने पर बिजली मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों पर जमकर बरस रहे हैं। बिजली मंत्री ने सबूत के साथ बेलगाम अफसर की पोल खोल दी है। दरअसल, अधीक्षण अभियंता और रिटायर्ड अफसर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बता दें, बिजली के बार-बार कटने से परेशान होकर एक रिटायर्ड अफसर ने SE विद्युत को फोन किया था। अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह ने उपभोक्ता को बदतमीजी से जवाब दिया। SE प्रशांत सिंह ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन को मेरा बहनोई बताया है।

इसके अलावा अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह ने पूर्व सांसद रहे राजबब्बर को अपना साला बताया है। यहां अधिकारी बिजली देने के बजाए खुद ही अपना पॉलिटिकल बैकग्राउंड बताने में व्यस्त हो गए। जबकि रिटायर्ड PCS अफसर ने 8 घंटे बिजली न आने से परेशान होकर फोन किया था। SE प्रशांत से जब लाइट के आने को लेकर पूछा गया। इस पर वो समय बताने के बजाए 1912 पर फोन कर लो, ये कहकर बात से पल्ला झाड़ते रहे।

विज्ञापन

वर्तमान में SE प्रशांत सिंह बस्ती में तैनात है। इस मामले में बातचीत का ऑडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित रिटायर्ड PCS अफसर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़घाट मुहल्ले के निवासी है। सीनियर अधिकारी से हुई बातचीत का ऑडियो जब मंत्री को मिला। पीड़ित ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मामले के संज्ञान में आने के बाद बिजली मंत्री एके शर्मा ने बेलगाम अफसरों को दी चेतावनी दे डाली है।

झेलने पड़ेंगे भयंकर परिणाम

विज्ञापन

आजकल आम लोगों से मिल रही शिकायत से बिजली मंत्री ए के शर्मा बिजली विभाग की क्लास ले रहे हैं। क्योंकि अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आए दिन जनता इनके बारे में कोई न कोई शिकायत कर रही है। बिजली मंत्री ए के शर्मा के मुताबिक, बिजली विभाग का काम अब पुलिस से भी ज्यादा बेकार हो गया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन सबको इसके भयंकर परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ