Basti Crime News: (वसीम अहमद, बस्ती) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइलपुरा गांव का है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने जान दी है। आत्महत्या के पीछे परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनको जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। परिजनों के अनुसार किशोर को बर्थडे पार्टी के बहाने उसके दोस्तों ने बुलाया था। उसको कपड़े उतारकर पहले जमकर पीटा, फिर उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इस घिनौनी हरकत का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दोस्त दे रहे थे। जिससे आहत होकर नाबालिग किशोर ने मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें:कांच की काल कोठरी में 46 साल से बंद, 7 लोगों को मारने का टारगेट; कौन है 71 साल का ये शख्स?
आरोप है कि 20-21 दिसंबर की रात को नाबालिग किशोर को गांव के विनय कुमार ने फोन कर बर्थडे पार्टी में बुलाया था। जब किशोर बर्थडे पार्टी में गया तो वहां चार लोग मौजूद थे। इन लोगों ने पहले किशोर को कपड़े उतारकर पीटा। फिर उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। चारों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोर को वीडियो को वायरल करने को धमकी दी गई। किशोर ने वीडियो डिलीट करने की मिन्नतें कीं तो आरोपियों ने थूककर चटाया और फिर इसे वायरल करने की धमकी देने लगे।
ये भी पढ़ेंः कुवैत में मिनी हिंदुस्तान दिख रहा… कम्यूनिटी प्रोग्राम में बोले PM मोदी
परेशान किशोर ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने कप्तानगंज थाने में तहरीर दी थी, लेकिन UP पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे दबंगों का हौसला बढ़ गया और वे लगातार उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे आहत होकर नाबालिग ने जान दे दी। कार्रवाई न होने से नाराज परिजन शव लेकर कप्तानगंज थाने पहुंच गए।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई आश्वासन नहीं मिला तो वे शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। दो सीओ मौके पर आए और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि मृतक संत कबीर नगर के निघरी गांव का रहने वाला था, जो अपने मामा के घर बस्ती में रहता था। मृतक की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मां ने कहा कि पुलिस आरोपियों से मिलीभगत कर चुकी है। सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
14 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines