वसीम सिद्दीकी/ बस्ती
बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। कलयुगी बेटे ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर अपने सगे पिता की हत्या करवा दी। पिकअप से एक्सीडेंट कराकर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे समेत दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 अप्रैल को हर्रैया थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी राम सूरत चौधरी की नेशनल हाईवे पर एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
बाप ने की दूसरी शादी, बेटे ने दे दी सुपारी
मृतक की पहली पत्नी सरिता पिछले 20 वर्षों से अपने मायके में रह रही थी। उनके बीच भरण-पोषण और संपत्ति को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था। इसी बीच मृतक राम सूरत ने दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं थी।
राम सूरत की पहली पत्नी सरिता और उनके बेटे अमर ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इस साजिश के तहत अमर ने एक लाख रुपये की सुपारी देकर पिता की हत्या का षड्यंत्र रचा। इस हत्या में जय प्रकाश चौधरी और अनिल चौधरी भी शामिल थे। हत्या से पहले एक महीने तक मृतक की रेकी की गई।
पुलिस का बयान
दवा लेने गए, पिकअप ने मारी टक्कर
घटना वाले दिन जब राम सूरत दवा लेकर घर लौट रहा था, तभी अमर और अनिल ने उसे बिना नंबर की पिकअप से टक्कर मार दी, जिससे राम सूरत की मौके पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान जब पुलिस को संदेह हुआ, तो उन्होंने सर्विलांस और एसओजी की मदद से मामले की तह तक पहुंचकर सच्चाई उजागर की।
यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ सोने से पति ने मना किया तो भड़की पत्नी, ड्रम में भरने की धमकी देकर हुई फरार
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि इस मामले में हत्या और षड्यंत्र की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में यह सामने आया कि मृतक के बेटे ने ही अपने पिता की हत्या करवाई और उसे एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
13 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
15 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
16 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines