---विज्ञापन---

नौकर ने मकान मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर किया ये घिनौना काम, उसके बाद जो हुआ

UP News: उत्तरप्रदेश के बस्ती में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नौकर ने अपने मालिक की बेटी को प्यार के जाल में फंसाया और उसे लेकर भाग गया। इसके बाद उसने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने लड़की को घर से भगा दिया। लड़की जब लौटकर अपने घर […]

---विज्ञापन---

UP News: उत्तरप्रदेश के बस्ती में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नौकर ने अपने मालिक की बेटी को प्यार के जाल में फंसाया और उसे लेकर भाग गया। इसके बाद उसने कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने लड़की को घर से भगा दिया। लड़की जब लौटकर अपने घर पहुंची तो उसने घरवालों की पूरी कहानी बताई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय अभियुक्त उमेश चौहान को अरेस्ट कर लिया है। अभियुक्त उमेश चौहान अयोध्या का निवासी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी उमेश चौहान अयोध्या का रहने वाला है। कुछ दिनों पहले वह बस्ती में एक व्यापारी के घर पर नौकर का काम करने आया। इस दौरान आरोपी ने व्यापारी की नाबालिग बेटी को प्यार के जाल में फंसाया और उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ फरार हो गया। इसके बाद उसने लड़की के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को घर से भगा दिया। जब लड़की अपने घर पहुंची तो घरवालों को पूरी आपबीती सुनाई।

---विज्ञापन---

पाॅक्सो के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस ने नाबालिग लड़की मां की तहरीर पर मामला दर्ज किया। आरोपी पर धारा 363,366 और पाॅक्सो के तहत मुकदमा दर्ज अभियुक्त की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को अयोध्या से अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी देखेंः

---विज्ञापन---

First published on: Aug 13, 2023 08:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola