---विज्ञापन---

पुलिस ने मकान पर मारा छापा, अंदर की हालत देखकर रह गई दंग

Basti News: बस्ती पुलिस ने बुधवार को एक मकान पर छापा मारा है। पुलिस का दावा है कि इस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी मकान में कुछ समय पर पहले भी पुलिस ने छापेमारी कर रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

---विज्ञापन---

वसीम अहमद, बस्ती

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह धंधा पिछले कई सालों से सफेदपोश कुछ लोगों के संरक्षण में चल रहा था। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, गोपनीय सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र के मडवानगर टोल प्लाजा के निकट एक मकान में चल रहे रैकेट के अड्डे पर एसपी अभिनंदन, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर अचानक छापा मारा। पुलिस को सामने वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मकान से 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है। इस छापेमारी के बाद धंधे में लिप्त कारोबारी भूमिगत हो गए।

मकान पर पहले भी पर चुका है छापा 

---विज्ञापन---

पुलिस का दावा है कि मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों की उम्र 22 से 40 साल के अंदर है। कमरे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। बताया जा रहा है कि इसी मकान में पहले भी पुलिस ने छापा मारकर कुछ युवक-युवतियों को बरामद किया था लेकिन रैकेट का संचालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस की छापेमारी के बाद काफी दिनों तक मकान में ताला बंद था।

शहर में जगह-जगह चल रहे रैकेट

---विज्ञापन---

इधर कुछ महीनों से फिर से रैकेट से जुड़ी गतिविधियां देखी जा रही थीं। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस एक्शन मोड में आई और रैकेट का अड्डा एक बार फिर चर्चा में आ गया। सूत्रों पर भरोसा करें तो शहर के कई स्थानों, मोहल्लों और होटलों में इस तरह के रैकेट पनप रहा है। कम समय मे ज्यादा धन कमाने वालों के लिए रैकेट एक शॉर्टकट के रूप में प्रचलित हो चुका है। हैरानी तब और होती है जब सफेदपोश लोगों के भी इसमे शामिल होने का मामला सामने आता है।

एसपी का दावा, अब नहीं पनप पाएंगे

---विज्ञापन---

एसपी अभिनंदन ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिली युवक-युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में इस रैकेट से जुड़े जिन लोगों के नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी। एसपी का दावा है कि कहा इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि यह दोबारा क्षेत्र में पनप नहीं पाएंगे।

First published on: Apr 16, 2025 10:44 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola