बस्ती जिला कारागार में बंद गोंडा के भू माफिया अधिवक्ता बृजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक सीने में तेज दर्द होने के बाद जेल प्रशासन ने जेल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बृजेश अवस्थी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें, जिला कारागार में बंद भू माफिया अधिवक्ता बृजेश अवस्थी की मौत हो गई। भू माफिया बृजेश को गोंडा से जिला कारागार बस्ती में ट्रांसफर किया गया था।
अचानक सीने में तेज दर्द उठा था
जेल अधिकारियों के अनुसार, बृजेश को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा और पसीने आने लगे। आधे घंटे तक जेल अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर की सलाह पर सुबह करीब 7 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
43 से अधिक मामले दर्ज थे
बृजेश अवस्थी गोंडा का रहने वाला था। उस पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत 43 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। पेशे से अधिवक्ता बृजेश अवस्थी अपने मुवक्किलों की जमीन का भी फर्जीवाडा कर चुका है। कई लोगों को छेड़खानी, दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाकर वह उनकी ज़मीन अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम करा चुका है। फर्जी बैनामा कराने वाले एक बड़े रैकेट का बृजेश अवस्थी ही सरगना था। उसके साथी अनिल सिंह और राकेश त्रिपाठी की भी गिरफ्तारी हुई थी।
तीनों दिसंबर 2024 से ही मंडल कारागार गोंडा में बंद थे और एक साथ ही थे। इन तीनों को अलग-अलग जिलों के कारागार में भेजने का फैसला लिया। जिसमें बृजेश अवस्थी को बस्ती,अनिल सिंह को बहराइच और राकेश त्रिपाठी को बलरामपुर जिला कारागार में ट्रांसफर किया गया था।
बस्ती जेल सुपरिटेंडेंट एसपी मिश्रा ने बताया कि बृजेश अवस्थी को सुबह अचानक सीने में दर्द उठा था। उसे जेल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- Ghaziabad News: जीडीए से गायाब हो गई बिल्डर के नक्शे की फाइल, तीन कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines