वसीम सिद्दकी: बस्ती: जिले का प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष होता है और उन पर बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन यदि जिला पंचायत अध्यक्ष ही बार बालाओं के ठुमके देखने और उन पर पैसे लुटाने में मस्त हो जाएं, तो फिर क्या ही कहना। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बार बालाओं पर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।
बस्ती जिले के प्रथम नागरिक, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और पूर्व एमएलसी मनीष जयसवाल का बार बालाओं पर पैसे उड़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी जहां बार बालाओं पर रुपए उड़ा रहे हैं, वहीं पूर्व एमएलसी मनीष जयसवाल बार बालाओं के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
भाजपा नेताओं के बीच विवाद?
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं और इस वीडियो को एक भाजपा नेता ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के बीच मतभेद चल रहे हैं।
प्रमोद कुमार चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर संजय चौधरी के दो वीडियो शेयर कर लिखा, “बस्ती के विकास पुरुष 12 मार्च 2025 को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक करते हुए।” जिला पंचायत अध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के बाद आ रहे ऐसे कमेंट्स
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “हर किसी की अपनी निजी जिंदगी होती है। अगर बुराई खोजी जाए, तो बहुत लोगों में मिलेगी। ऐसा लग रहा है कि आपने संजय चौधरी के पीछे जासूस लगा दिए हैं।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “सभी को मनोरंजन करने का अधिकार है, जिसे बुरा लगे, वह बहुत छोटी सोच का इंसान है।” जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, “जिले के प्रथम नागरिक को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।”
News24 की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन ही नहीं उठा। मैसेज करके भी उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यहां आप वीडियो देख सकते हैं
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines