जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी का 'रंगीन' वीडियो वायरल, बार बालाओं के साथ हो रही थी मस्ती

यूपी के बस्ती जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी का बार बालाओं पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्व एमएलसी मनीष जयसवाल भी दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता ने ही इस वीडियो को शेयर किया है।

Basti Zila Panchayat Sadsya

वसीम सिद्दकी: बस्ती: जिले का प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष होता है और उन पर बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन यदि जिला पंचायत अध्यक्ष ही बार बालाओं के ठुमके देखने और उन पर पैसे लुटाने में मस्त हो जाएं, तो फिर क्या ही कहना। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बार बालाओं पर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

बस्ती जिले के प्रथम नागरिक, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी और पूर्व एमएलसी मनीष जयसवाल का बार बालाओं पर पैसे उड़ाने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी जहां बार बालाओं पर रुपए उड़ा रहे हैं, वहीं पूर्व एमएलसी मनीष जयसवाल बार बालाओं के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

भाजपा नेताओं के बीच विवाद?

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हुए हैं और इस वीडियो को एक भाजपा नेता ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों भाजपा के जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार और भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी के बीच मतभेद चल रहे हैं।

प्रमोद कुमार चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर संजय चौधरी के दो वीडियो शेयर कर लिखा, “बस्ती के विकास पुरुष 12 मार्च 2025 को जिला पंचायत की बोर्ड बैठक करते हुए।” जिला पंचायत अध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो देखने के बाद आ रहे ऐसे कमेंट्स

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, “हर किसी की अपनी निजी जिंदगी होती है। अगर बुराई खोजी जाए, तो बहुत लोगों में मिलेगी। ऐसा लग रहा है कि आपने संजय चौधरी के पीछे जासूस लगा दिए हैं।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “सभी को मनोरंजन करने का अधिकार है, जिसे बुरा लगे, वह बहुत छोटी सोच का इंसान है।” जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, “जिले के प्रथम नागरिक को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।”

News24 की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन ही नहीं उठा। मैसेज करके भी उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यहां आप वीडियो देख सकते हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ