उत्तर प्रदेश के बस्ती में दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। दिन में हुई इस घटना से जहां इलाके के लोगों में दहशत है, वहीं पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यापारी के ऑफिस में ही लूट हुई, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा हड़िया के पास लूटपाट की घटना हुई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से एक तरफ जहां लोगों को सुरक्षा की चिंता हो गई है, वहीं व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश 2 लाख 98 हजार लूटकर फरार हो गए हैं।
बदमाशों का मोबाइल और असलहा छूटा
हालांकि, जब बदमाश पैसे लेकर भाग रहे थे, तब एक असलहा और मोबाइल वहां छूटने की जानकारी सामने आई है। इससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी। पुलिस का कहना है कि उनके पास मामले की पूरी जानकारी है और एक टीम बनाई गई है, जो जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
एसपी ने कहा-जल्द होगा खुलासा
वहीं, एसपी का कहना है कि व्यापारी से दो लोगों द्वारा पैसे लेकर भागने की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
यह भी पढ़ें : ओवरटाइम से इनकार किया और नौकरी गंवाई? बड़ी कंपनी में छंटनी पर उठा सवाल
एसपी अभिनंदन का कहना है कि इस मामले के पीछे के तथ्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आ जाएंगे। हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं, मोबाइल की भी जांच करवाई जा रही है। जल्द ही हम इस मामले का खुलासा करेंगे।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines