वसीम अहमद/बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 28 मार्च को पुलिस को करीब तीन लाख रुपये की लूट की सूचना मिली, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। महज कुछ ही घंटे में पुलिस ने लूटकांड का खुलासा कर दिया, लेकिन यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला निकला।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया पुलिस चौकी के अंतर्गत एनएच पर तीन लाख रुपये की लूट की सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। 28 मार्च को गल्ला व्यापारी ने डायल 112 पर पुलिस को लूट की सूचना दी थी, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। पुलिस और स्वाट टीम को मामले की जांच में लगाया गया।
जब पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया, पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दुकान के मालिक अनमोल चौधरी ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी थी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अनमोल चौधरी ने पुलिस को फोन कर बताया कि 27 मार्च को दो लोग उसकी दुकान में आए थे और अनाज खरीद-बिक्री की जानकारी ले रहे थे। दोनों व्यक्ति संदिग्ध लग रहे थे। घटना के दिन 28 मार्च को वे फिर से दुकान पर पहुंचे और दुकान पर काम करने वालों का आईडी कार्ड मांगने लगे। इसके बाद उन्होंने मारपीट भी की। मारपीट के बाद जब वे बाइक से भागने लगे, तब उनका हेलमेट, अवैध तमंचा और मोबाइल दुकान पर ही गिर गया। इसके बाद दुकान मालिक अनमोल चौधरी ने उन्हें फंसाने के लिए पुलिस को तीन लाख रुपये की लूट की फर्जी सूचना दे दी।
झूठी सूचना देने पर पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने के आरोप में अनमोल चौधरी, पंकज, नरेंद्र, ऋतिक और वसीम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से अवैध कट्टा, कारतूस, बाइक और एक लाइसेंसी असलहा बरामद किया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 170/126/135 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines