Basti brother sexually assault sister (वसीम अहमद) : यूपी के बस्ती में मुंह बोले भाई ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पहले आरोपी ने पीड़िता को झांसा देकर शराब पिलाई फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले।
आरोपी ने युवती को अपने घर बुलाया था
मामले का पता लगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर है। ये पूरा मामला बस्ती के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती को उसके घर के पास रहने वाले मुंह बोले भाई ने फोन कर अपने घर बुलाया।
अपना फोन खराब होने का बहाना बनाया था
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने फोन में कुछ गड़बड़ी होने और उसे ठीक करने का बहाना बनाया था। युवती जब आरोपी के घर पहुंची तो यहां उसने किसी बहाने से पहले उसे शराब पिला दी। जब युवती बेसुध होने लगी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
कमरे में बंद कर दिया
युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। युवती बदहवास हो गई तो उसे कमरे में बंद कर बाहर चला गया। इसी बीच किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को फोन कर इस बारे में सूचना दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और आरोपी के घर पहुंची।
दरवाजा तोड़कर युवती को बाहर निकाला
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती का बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। जिला एएसपी ओपी सिंह ने बताया की डायल 112 से पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines