Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरटीई के तहत एडमिशन नहीं देने पर एक स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है। बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) के इस एक्शन के बाद अन्य स्कूल रसूखदारों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से पता चला है कि गुरुवार शाम से स्कूलों में आरटीई के तहत एडमिशन लेने के लिए लाइन में लगे बच्चों के परिजनों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
आरटीई के तहत नहीं दे रहे एडमिशन
जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education Act) के तहत नामी स्कूल बच्चों को एडमिशन देने में आनाकानी कर रहे हैं। स्कूलों के इस रवैये को देखते हुए पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा ने चेतावनी भी दी थी। डीएम ने ऐसे स्कूलों पर एक्शन लिए जाने की बात कही थी। गुरुवार से डीएम के इस निर्देश पर अमल शुरू हो गया है। दरअसल, गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने आरटीई के तहत एडमिशन नहीं देने पर एक नोएडा के सेक्टर-93 स्थित फॉर्चून वर्ल्ड स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया है। बीएसए ने स्कूल को मान्यता रद्द का नोटिस जारी कर दिया है।
एकेडमिक सेशन से पहले होना था एडमिशन
बताया जा रहा है कि आरटीई के तहत फॉर्चून वर्ल्ड स्कूल में कई बच्चों का एडमिशन होना था। स्कूल एडमिशन को अलग-अलग बहाने बनाकर टालता रहा है। अप्रैल एकेडमिक सेशन शुरू होने पर स्कूल संचालक ने एडमिशन देने से मना कर दिया। अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीएम से की। जिसके बाद बीएसए को जांच कर एक्शन लेने का निर्देश दिया गया। बीएसए की जांच में आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को स्कूल की मान्यता को रद्द कर दिया गया है।
कई स्कूल संचालकों के उड़े होश
बीएसए की इस कार्रवाई के बाद से कई स्कूल संचालकों के होश उड़ गए हैं। कार्रवाई से बचने के लिए स्कूल संचालकों ने अभिभावकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि कई स्कूल संचालकों ने गुरुवार देर रात कई अभिभावकों से फोन पर बात की है। स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही उनके बच्चों को एडमिशन दे दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
12 mins agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
23 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines