Watch Video: SDM ने फरियादी को अपने चैंबर में बनाया मुर्गा, योगी सरकार ने लिया एक्शन
Edited By Bhola Sharma

Bareilly SDM Viral Video
Edited By Bhola Sharma

Bareilly SDM Viral Video
Bareilly SDM turned complainant into cock in chamber Video Viral: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। मीरगंज के उप जिलाधिकारी (SDM) ने एक फरियादी को अपने चैंबर में मुर्गा बना दिया। लेकिन किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब वीडियो सामने आया तो योगी सरकार ने एक्शन लिया है। डीएम शिवाकांत द्विवेदी की जांच में एसडीएम की करतूत सच साबित हुई। उन्हें जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया। उनका मीरगंज एसडीएम प्रभार छिन गया है। उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर देश दीपक सिंह को मीरगंज का नया एसडीएम बनाया गया है।
दरअसल, मंडनपुर गांव का एक शख्स फरियाद लेकर शुक्रवार को मीरगंज तहसील पहुंचा। उसके साथ गांव के शिव मंदिर के महंत भूपराम दास बाबा और सेवादार पप्पू लोधी भी थे। एसडीएम से फरियाद की गई कि मंदिर के पास खाली जमीन है। जिसकी बाउंड्री कराना चाहते हैं। साथ ही टिनशेड भी बनवाना चाहते हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खास समुदाय के लोग अपने त्योहारों पर मंदिर के पास खाली जमीन से ढोल बजाते हुए निकलते हैं। नई परंपरा डाली जा रही है। इससे शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है। ग्रामीणों ने खाली पड़ी जमीन श्मशान के रुप में दर्ज होने के सबूत भी दिखाए।
बरेली: एसडीएम ने ग्रामीण को बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल
◆ श्मशान की जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग लेकर आया था ग्रामीण
◆ सफाई में बोले SDM-"शिकायतकर्ता को मुर्गा बनने के लिए नहीं कहा, खुद ही मेज के आगे जमीन पर मुर्गा बन गया"
Bareilly SDM Video | #Bareilly #Mirganj | Mirganj pic.twitter.com/2kRyGQfcUm
— News24 (@news24tvchannel) September 15, 2023
ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम उनकी बातों को सुनकर नाराज हो गए। उन्होंने पप्पू लोधी को चैंबर में मुर्गा बनने का आदेश दे दिया। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील गेट पर एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। डीएम ने मामले को गंभीरता से लते हुए एडीएम प्रशासन से जांच कराई। जिसमें एसडीएम की लापरवाही उजागर हुई।
डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि एसडीएम चैंबर में एक शख्स को आपत्तिजनक हालत में बैठाया गया था। शुरुआती जांच में एसडीएम उदित पंवार की लापरवाही उजागर हुई। एसडीएम को तत्काल प्रभाव से तहसील से हटा दिया गया है।
सफाई में एसडीएम उदित पंवार ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को खुद मुर्गा बनने के लिए नहीं कहा था। खुद ही मेज के आगे जमीन पर वह मुर्गा बन गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: