Bareilly-Mahakumbh Bus Accident: महाकुंभ (Mahakumbh) से लौट रहे भक्तों की बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे देहरादून के श्रद्धालुओं से भरी बस बीती रात यानी सोमवार 10 फरवरी को बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आइए जानते हैं पूरे हादसे की इनसाइड स्टोरी…
महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
बस में सवाल महिला श्रद्धालु राजेश्वरी ने बताया कि वो 7 फरवरी को महाकुंभ में पहुंचे थे और 9 फरवरी को स्नान करने के बाद वहां से घर के लिए निकले थे। पुलिस के मुताबिक बीती रात 10 फरवरी को करीब रात 11.15 बजे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंक्चर हो गया था, जिसके बाद वहां के लोग सड़क के किनारे पंक्चर ट्रॉली को खड़ा कर चले गए, जिस वजह से ये हादसा हो गया। अब पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी है जिन्होंने ट्रॉली को वहां पर खड़ा किया था।
यह भी पढ़ें: ट्रेन से गिरे महिला पुरुष की RPF ने ऐसे बचाई जान, महा कुंभ से लौटे तो अचानक टली सिर पर आई मौत
घायलों का राजश्री मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रही देहरादून के श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनका राजश्री मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। इस दुर्घटना में ऋषिकेश निवासी राजेश्वरी, विनीता नेगी, शामली निवासी बस चालक अशोक राणा और देहरादून निवासी विमला देवी, माहेश्वरी, कांति देवी, लोकमाया, अनीता, नीलम कुमारी, चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हो गए। इन सभी का राजश्री मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया जा रहा है।
कैमूर में भी भयानक हादसा
एक और ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जिसमें प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालू हादसे का शिकार हो गए। घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 19 स्थित मुठानी के समीप मंगलवार की सुबह हुई। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे ऑटो सवार तीन तीर्थ यात्री की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू हो गया। वहीं कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया।
तीनों मृतकों की पहचान अंजू सिंह पति पप्पू सिंह निवासी डालटेनगंज झारखंड,पप्पू सिंह ऑटो चालक निवासी पता नहीं,राजकुमार सिंह पिता स्वर्गीय शिव रक्षा सिंह निवासी न्यू एरिया टाउन थाना औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान अंजली कुमारी पिता राजकुमार सिंह न्यू एरिया टाउन थाना औरंगाबाद,कंचन सिंह पति राजकुमार सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक को नींद आ गई और सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर फिर टकराए दो विमान, अमेरिका के एरिजोना में हादसा, सभी उड़ानें कैंसिल
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
28 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
3 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
8 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
22 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines