उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रात के अंधेरे में एक घर में आग लग गई। गनीमत रही कि उस वक्त पूरा परिवार एक रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसलिए घर के सभी लोगों की जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और परिवार के लोग पहुंचे। परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में दामाद पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के वक्त परिवार कहां था?
ये मामला बरेली के सुभाष नगर थानाक्षेत्र के बीडीए कॉलोनी का है। यहां एक युवक की अपनी पत्नी के साथ लड़ाई हो गई। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई और वहीं, रहने लगी। इस दौरान पत्नी से नाराज पति ने रात के अंधेरे में अपने ससुराल पहुंचकर घर में आग लगाकर भाग गया। इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई, क्योंकि हादसे के वक्त पूरा परिवार एक रिश्तेदारी के फंक्शन में गया हुआ था। जिसके चलते उनकी जान बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घर के दामाद ने परिवार को जान से मारने की नीयत से घर में आग लगाई थी।
2016 में हुई थी शादी
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि सुभाष नगर की रहने वाली नेहा जोहरी की शादी साल 2016 में बृजेश गुप्ता के साथ हुई थी। इस शादी से बृजेश और नेहा के दो बच्चे भी हैं। नेहा का आरोप है कि शादी के कुछ सालों बाद पति बृजेश आए दिन परेशान करने लगा। इसको लेकर दोनों परिवारों ने बृजेश को काफी समझाने की भी कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच मार्च 2025 में बृजेश ने नेहा के साथ मारपीट कर दोनों मासूम बच्चों को छीनकर घर से निकाल दिया।
आधी रात को दिया वारदात को अंजाम
इसके बाद पुलिस से शिकायत करने के बाद पति से दोनों बच्चे नेहा को मिल गए। इसके बाद वह अपने छोटे मासूम बच्चों के साथ अपनी मां के साथ मायके में रह रही है। नेहा का आरोप है कि उसका पति लगातार उस पर वापस आने का दबाव बना रहा था। जब उसने जाने से मना कर दिया और बात न मानने पर पूरे परिवार को बड़ा कांड कर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। नेहा का आरोप है कि इसी से नाराज होकर उसके पति बृजेश गुप्ता ने 21 मई की रात को करीब 2:00 बजे घर में घुसकर पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से घर को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Bihar: राजस्व रैंकिंग में अव्वल निकला फुल्लीडुमर अंचल, जानें टॉप 10 में कौन-से आंचल शामिल
जहां सोती है पत्नी, वहीं लगाई आग
घटना की जानकारी सुबह होने के बाद आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें एक वीडियो मिली जो बृजेश गुप्ता की बताई जा रही है। नेहा जोहरी ने बताया कि अगर वह उस दिन घर में मौजूद होती तो उसी कमरे में सो रही होती, जहां आग लगाई गई, पर पूरा परिवार दूसरी जगह होने के चलते बच गया। घटना के बाद नेहा जोहरी की मां सुनीता जोहरी ने अपने दामाद बृजेश गुप्ता के खिलाफ सुभाष नगर थाने की पुलिस को लिखित तहरीर दी और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल, पुलिस ने सुनीता जोहरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines