पति-पत्नी, सास-दामाद से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से एक टीचर की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में टीचर की पत्नी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए अपने पति से वापस लौटने की गुहार लगा रही हैं।
रोते हुए बोली पत्नी-कोई नहीं कर रहा मदद
वीडियो में पत्नी कहती हैं, “जानू, जहां कहीं भी हो, वापस आ जाओ। मैं बहुत परेशान हूं। कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है और तुम्हारा अब तक कोई पता नहीं चला है।”
उन्होंने बताया कि उनके पति पुष्पेंद्र गंगवार, जो कि एक अध्यापक हैं, पिछली रात से लापता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया सूचित करें।
एक अन्य वीडियो में, वह रोते हुए कह रही है, “जानू, मैं कब से तुम्हारा इंतजार कर रही हूं। मैं अपने बच्चों को क्या जवाब दूं? तुम ही तो कहते थे कि अकेली औरत का समाज में जीना बहुत मुश्किल है… तो फिर तुम मुझे अकेला छोड़कर क्यों चले गए? प्लीज, घर वापस आ जाओ।”
परिजनों के अनुसार, पुष्पेंद्र को ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई थी। पहले वह सिर्फ मनोरंजन के लिए खेलते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत लग गई और फिर कर्ज में डूबते चले गए। मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होकर उन्होंने घर छोड़ दिया है। इस मामले पर बरेली पुलिस का कहना है कि थाना इज्जतनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने टीमें गठित कर लापता शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
24 mins agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
44 mins agoश्रद्धा दुबे और बहन समेत 3 पर इनाम की रकम दोगुनी, अब मिलेंगे 50-50 हजार
16 hrs agoआकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
22 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
23 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 day ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
1 day agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
1 day agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
1 day agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines