---विज्ञापन---

“जानू घर वापस आ जाओ..” 4 दिन से लापता पति की तलाश में रोई पत्नी, वीडियो वायरल

बरेली में एक अध्यापक के लापता होने के बाद उनकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वह रोते हुए अपने पति से वापस आने की गुहार लगा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

पति-पत्नी, सास-दामाद से जुड़ी तमाम खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से एक टीचर की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। इस मामले में टीचर की पत्नी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए अपने पति से वापस लौटने की गुहार लगा रही हैं।

रोते हुए बोली पत्नी-कोई नहीं कर रहा मदद

वीडियो में पत्नी कहती हैं, “जानू, जहां कहीं भी हो, वापस आ जाओ। मैं बहुत परेशान हूं। कोई भी मेरी मदद नहीं कर रहा है और तुम्हारा अब तक कोई पता नहीं चला है।”

---विज्ञापन---

उन्होंने बताया कि उनके पति पुष्पेंद्र गंगवार, जो कि एक अध्यापक हैं, पिछली रात से लापता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया सूचित करें।

---विज्ञापन---

एक अन्य वीडियो में, वह रोते हुए कह रही है,  “जानू, मैं कब से तुम्हारा इंतजार कर रही हूं। मैं अपने बच्चों को क्या जवाब दूं? तुम ही तो कहते थे कि अकेली औरत का समाज में जीना बहुत मुश्किल है… तो फिर तुम मुझे अकेला छोड़कर क्यों चले गए? प्लीज, घर वापस आ जाओ।”

क्या पशुपति पारस के NDA छोड़ने से लगेगा झटका?

View Results

 

---विज्ञापन---


परिजनों के अनुसार, पुष्पेंद्र को ऑनलाइन गेम्स की लत लग गई थी। पहले वह सिर्फ मनोरंजन के लिए खेलते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत लग गई और फिर कर्ज में डूबते चले गए। मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान होकर उन्होंने घर छोड़ दिया है। इस मामले पर बरेली पुलिस का कहना है कि थाना इज्जतनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने टीमें गठित कर लापता शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है।

First published on: Apr 14, 2025 07:14 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola