Bareilly Girl Attempted Suicide with Scissors: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक प्यार, रिश्ता और धोखे से जुड़ा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने खुद के गले और पेट कैंची से जानलेवा वार किया है। इस घटना से लड़की को अस्पताल भर्ती करवाया गया है, डॉक्टर्स लड़की का इलाज कर रहे हैं। लड़की की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की के बॉयफ्रेंड का उसकी बहन के साथ भी अफेयर चल रहा था। इस बात पता एक दिन लड़की चल गया, इससे वो काफी आहात हो गई और मौत का रास्ता चुनते हुए ये खतरनाक कदम उठाया। हालांकि, लड़की के पिता ने इस मामले को लेकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
पिता ने दर्ज करवाई गतल रिपोर्ट
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घायल लड़की के परिवार में 4 बहने और 2 भाई हैं। घायल लड़की के पिता ने पुलिस को गुमराह करते हुए पुलिस को तहरीर दी कि उनकी 22 साल की बेटी घर पर अकेली थी। किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया, बेटी के दरवाजा खोलते ही गेट पर खड़े एक नकाबपोश बदमाश ने उस पर चाकू से जानलोवा हमला कर दिया। हमले के बाद नकाबपोश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
सुसाइड नोट ने खोला राज
पुलिस ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान लड़की का सुसाइड नोट मिला। जिसकी मदद से पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई है। लड़की ने सुसाइड नोट में बताया कि उसका प्रेमी बहुत ही ज्यादा बदतमीज और गिरा हुआ शख्स है। लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे आज पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड का उसकी बहन के साथ भी अफेयर चल रहा था। लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड ने उसके साथ प्रेम का दिखावा कर उसे बदनाम किया। लड़की ने लिखा कि मैं उस पर भरोसा करती रही और वो मुझे धोखा देता रहा। उसने मुझे बर्बाद कर दिया। अब मैं इस दुनिया में नहीं रहूंगी, मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा प्रेमी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
3 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
4 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
5 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
7 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
7 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
9 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
10 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
21 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
22 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines