Bareilly Double Love Story: प्यार का बदला प्यार, गुस्से का बदला गुस्सा, थप्पड़ का बदला थप्पड़ तो सुना होगा, लेकिन बहन के बदले बहन, ऐसा बदला प्यार में ही संभव है. प्यार ईश्क मोहब्बत का यह बेबाक किस्सा बरेली में सामने आया, जहां जीजा का दिल साली पर ऐसा आया कि न उम्र उसे रोक पाई और न उसके दो बच्चे. पत्नी की छोटी बहन को लेकर वह 23 अगस्त को घर से भाग गया. 24 अगस्त को इसी घर में एक और कपल भागा. वो कोई नहीं नहीं, इसी कहानी का साला भी घर से भागा वो भी जीजा की बहन के साथ. मामला सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया. बरेली में नवाबगंज थाना पुलिस ने दोनों जोड़ों को बरामद कर लिया.
दोनों रिश्तों के ताने-बाने को समझें
28 साल की उम्र में केशव की शादी को छह साल हुए हैं. दो बच्चों के होते हुए भी उसका दिल अपनी साली पर आया. वहीं केशव की 19 साल की बहन उसकी पत्नी के 22 साल के भाई रविंद्र के साथ घर से भाग गई. दोनों एक दिन के अंतराल में 14 और 15 सितंबर को पकड़ी भी गईं, लेकिन नवाबगंज थाने में बैठकर भी वो अपने प्रेमियों के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रहीं. इस मामले की पूरे इलाके में खूब चर्चा है.
पहले जीजा-साली के प्यार की गहराई समझें
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कमालूपुर में रहने वाले केशव की शादी 6 साल पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से हुई थी. वक्त के साथ केशव की पत्नी ने दो बच्चों को भी जन्म दिया, लेकिन इससे पहले ही उसका दिन पत्नी की छोटी बहन पर आ चुका था. मौका मिलते ही केशव तो साली को लेकर भाग गया, लेकिन वो यह भूल गया कि उसकी छोटी बहन भी किसी से प्यार कर सकती है. उसका दिल केशव के साले पर आया और यह रिश्ता परिवार की नजरों में आने से पहले ही यह दोनों भी घर से भाग गए.
थाने पहुंचते ही पलट गया मामला
केशव की पत्नी गुस्से से लाल हो गई. बहन-भाई ने पहले घरवालों को सुनाया और फिर थाने में पुलिस के सामने पेश हो गई. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दोनों जोड़ों को पकड़ा तो थाने में पहुंचते ही मामला पलट गया. दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और आखिरकार समझौते की टेबल पर बैठ गए. कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक किसी भी परिवार ने औपचारिक तहरीर नहीं दी है.तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई होगी.
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
6 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
11 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
12 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines