उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग शख्स का मस्जिद में खतना करने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन इससे पहले कि यह सफल हो पाता, वहां पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने खतना रुकवाया और मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
बरेली पुलिस की तरफ से बताया गया कि दृष्टिबाधित प्रभात उपाध्याय नाम के शख्स की मां ने तहरीर दी थी कि उसके बेटे को कुछ लोगों ने पकड़ लिया है और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। उसका खतना भी किया जाना था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक मस्जिद में पहुंची, जहां एक शख्स को कई लोग घेरकर बैठे हुए थे। जब शख्स से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम हामिद बताया।
प्रभात सकुशल बरामद
वहीं, जब पुलिस ने असली नाम बताने को कहा तो उसने अपना नाम प्रभात उपाध्याय बताया। इसके बाद पुलिस ने प्रभात को घेरकर बैठे लोगों को हिरासत में ले लिया और प्रभात को अपने साथ लेकर गई। बताया गया कि वहां खतना किए जाने की तैयारी चल रही थी, जिसे समय रहते पुलिस ने विफल कर दिया।
इस मामले में चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। अलीगढ़ की रहने वाली प्रभात उपाध्याय की मां ने बताया कि बरेली के रहने वाले अब्दुल मजीद, महमूद बेग, सलमान, आरिफ और एक अज्ञात शख्स ने उसके बेटे को शादी का प्रलोभन दिया और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें : दहेज के लिए जिंदा जलाने का एक और मामला, जिंदगी और मौत से जूझ रही महिला, पूरा परिवार फरार
पुलिस ने बताया कि प्रभात के पास से 10 किताबें बरामद हुई हैं, जो धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करती हैं। जाकिर नाइक नामक शख्स की कई सीडियां मिली हैं, जो धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती हैं। वहीं, आरोपियों के पास से तमाम चीजों के साथ एक सर्टिफिकेट भी बरामद हुआ है, जिसमें ब्रिजपाल साहू को अब्दुल्ला बनाया गया था। साथ ही मां को भी अमीना बना दिया गया है। वहीं, बहन की शादी भी एक मुस्लिम शख्स से करवा दी गई है।
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
2 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
4 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
5 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
6 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
8 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
9 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
10 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
20 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines