'अनोखी Love Marriage'...जिस गर्लफ्रेंड को समझा अनमैरिड, वो 2 पतियों को कोर्ट में रगड़ रही

Barabanki shocking marriage story: उत्तर प्रदेश में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बाराबंकी में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि जिस लड़की ने उससे कुंवारी होने की बात कहकर शादी की थी। वह दो बार पहले शादी कर चुकी है। जिसका पतियों से केस चल रहा है।

Uttar Pradesh Crime News, Uttar Pradesh News

Barabanki shocking marriage story: उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की प्रेम कहानी अनोखी है। बाराबंकी में पत्नी की मौत के बाद एक शख्स को महिला से प्यार हो गया। दोनों ने आपस में विवाह रचा लिया। लेकिन बाद में पति को पता लगा कि ये महिला पहले भी दो शादियां कर चुकी है। जिसका अपने दोनों पतियों से कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। महिला ने खुद को कुंवारी बताया था। लेकिन ये उसकी तीसरी शादी है। जिसके बाद पति ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन

ये मामला बाराबंकी जिले के देवा थाना के अंडर आने वाले ग्राम अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी में सामने आया है। शिकायतकर्ता 52 साल का अश्विनी कुमार सिंह है। जिसने पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है। उसकी पत्नी रीता देवा का सात साल पहले देहांत हो गया था। उसके दो बेटे राजीव सिंह और आदर्श सिंह है। दो साल पहले उसकी मुलाकात 32 साल की आरती से हुई थी। जो फतहेपुर थाना के इंडियामऊ की रहने वाली है। दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी हो गई।

विज्ञापन

शादी के बाद पता लगा, आरती दो लोगों से कर चुकी शादी

अश्विनी ने आरोप लगाया कि आरती ने खुद को कुंवारी बताकर शादी की थी। शादी के बाद वे लोग साथ नहीं रहते थे। कभी-कभार ही मिलते थे। शादी के बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया था। वह मारपीट करने लगी। काफी समझाने के बाद वह नहीं मानी। जिसके बाद दोनों ने रिश्ता तोड़ने की सोची। जिसके बाद अश्विनी को पता लगा कि आरती पहले ही दो शादी कर चुकी है।

विज्ञापन

पहली शादी सीतापुर के महमूदाबाद थाना के नबीगंज के रहने वाले मुनेंद्र से की थी। आरती की दूसरी शादी 8 मई 2007 को हुई है। उसने फतेहपुर के दक्षिणी नालापार के रहने वाले अनीस अहमद से विवाह रचाया है। दोनों लोगों से उसके विवाद अलग-अलग कोर्टों में चल रहे हैं। दोनों शादी की बात उसने छिपाई है। पुलिस को शिकायत देकर अश्विनी ने कार्रवाई की मांग की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ