हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: सपा विधायक के बिगड़े बोल, भाजपा सरकार के खिलाफ दिया ये विवादित बयान

सपा विधायक का विवादित बयान।
विज्ञापन

MLA Suresh Yadav Controversial Statement : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने बीजेपी बीजेपी को ‘हिंदू आतंकवादी संगठन’ करार दिया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ गन्ना दफ्तर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सपा विधायक ने यह बात कही।

बाबा साहेब पर अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के विरोध में बाराबंकी के सपा जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर प्रदर्शन किया। सदर विधायक सुरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा सरकार नहीं, बल्कि हिंदू आतंकवादी संगठन है, जो देश को बर्बाद करना चाहती है। ये सरकार महापुरुषों के बारे में गलत-गलत बात करती है, जिसे कभी भी समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

संविधान-लोकतंत्र को कमजोर कर रही BJP : सुरेश यादव

विज्ञापन

सुरेश यादव ने अपने संबोधन में आगे कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और मजलूमों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि यह सरकार देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है।

विवादित बयान पर सियासत तेज

विज्ञापन

सपा विधायक के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई। भाजपा नेताओं ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा नेताओं की बयानबाजी उनकी हताशा को दर्शाती है। सपा विधायक सुरेश यादव के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola