हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

अलीगढ़ और बाराबंकी के डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और अलीगढ़ में डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड, पुलिस बल और आर्मी के जवान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और डीएम कैंपस की छानबीन की, लेकिन कहीं से कुछ भी संदिग्ध चीजें नहीं मिलीं।

बाराबंकी जिले के जिलाधिकारी को एक ईमेल प्राप्त आया, जिसमें डीएम ऑफिस को आईईडी से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसे लेकर हड़कंप मच गया। डीएम की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। टीम ने डीएम कार्यालय, न्यायालय, वेटिंग रूम, नजरत अनुभाग और अन्य संबंधित कार्यालयों की गहन जांच की।

अलीगढ़ के डीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी

अलीगढ़ जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी मिली। जिला प्रशासन के ईमेल पर धमकी भरा मेल आया। प्रोटोकॉल के तहत जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को खाली कराया गया। प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी अलीगढ़ संजीव रंजन ने फोन पर जानकारी दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सास-दामाद को भगाने में किसने की मदद? अलीगढ़ केस में आया नया मोड़

सेना के जवानों ने भी संभाली कमान

पुलिसकर्मी और भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई।

विज्ञापन

धमकी पर क्या बोले जिलाधिकारी?

इसे लेकर बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कालेक्ट्रेट परिसर को आईईडी से उड़ाने की सूचना ईमेल से मिली थी, जिसको लेकर कलेक्ट्रेट परिसर की जांच की गई। हालांकि, कहीं से कुछ भी नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : ‘…मेरी पत्नी मर चुकी है’, अलीगढ़ सास-दामाद मामले में पति ने कही ये बड़ी बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola