यूपी के बाराबंकी में गिरा तीन मंजिला मकान, 2 की मौत, 12 लोगों का रेस्क्यू किया गया

Barabanki Building Collapse
विज्ञापन

Barabanki Building Collapse : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक तीन मंजिला मकान गिर गया। मकान के मलबे में दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है। मकान में दबे 12 लोगों का अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि मलबे में अभी भी 3 से चार लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

Advertisment

 

ये हादास बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे के करीब मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है।

जिस समय ये हादसा हुआ सभी लोग सो रहे थे। धमाके जैसी तेज आवाज से आपसपास के लोगों की नींद खुली। लोग जैसे ही बाहर आकर देखा तो हाशिम का पूरा मकान गिर चुका था।

विज्ञापन

लोगों ने तत्काल डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड के अफसर मौके पर पहुंच गए और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत बचाव कार्य में तेजी के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि यह मकान अभी कुछ साल पहले ही बनी थी और अच्छे कंडीशन में थी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पूरा तीन मंजिला मकान कैसे गिरा।

विज्ञापन

फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे में अभी तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ