Baraatis killed in car crash: आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ग्रेटर नोएडा से बिहार के देवरिया जा रहे बरातियों से भरी कार पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें दूल्हे के भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, तीन लोग अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टायर फटने से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
तेज धमाके के बाद कार हुई अनियंत्रित
आगरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ये हादसा शनिवार रात आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर एत्मादपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटे से ऊपर थी। अचानक टायर गर्म होने के बाद फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घायलों के अनुसार तेज धमाके के बाद कार लहराने लगी, उन्हें नहीं पता कि क्या हुआ, जब उन्हें होश आया तो कार पलट गई थी, किसी ने उन्हें कार से बाहर निकाला। घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीछे आ रहे कार चालक ने पुलिस को बताया
बारात में जा रहे अन्य लोगों की गाड़ियां साथ चल रही थीं। हादसे के बाद दूसरी गाड़ियों में जा रहे बरातियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार संतोष कुमार ग्रेटर नोएडा के तिगड़ी गांव में रहते हैं। रविवार को उनकी शादी थी, शनिवार रात को छह अलग-अलग गाड़ियों बाराती ग्रेटर नोएडा से देवरिया जाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक उनके काफिले की एक कार पलट गई। जिसमें संतोष के भाई गौतम समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में गौतम और चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
46 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
4 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines