यूपी में चौकी इंचार्ज 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घसीटकर ले गई ACB की टीम, Video वायरल

UP Banthra Harauni Incharge Rahul Tripathi Arrested by ACB: चौकी इंचार्ज राहुल त्रिपाठी ने एक मुकदमे को मैनेज करने के लिए पैसे मांगे थे।

banthra harauni chauki incharge rahul tripathi arrested by acb video viral

बंथरा हरौनी चौकी इंचार्ज राहुल त्रिपाठी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

UP Banthra Harauni Incharge Rahul Tripathi Arrested by ACB: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बंथरा थाने के अंतर्गत हरौनी चौकी इंचार्ज राहुल त्रिपाठी को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम ने उसे 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा। जानकारी के अनुसार, राहुल त्रिपाठी ने एक मुकदमे को मैनेज करने के लिए पैसे की डिमांड की थी। शनिवार को जब परिवादी पैसे देने आया, तो एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से पैसे बरामद कर लिए गए हैं।

घसीटकर ले गई टीम

एसीबी की टीम को राहुल त्रिपाठी को पकड़कर ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें एसीबी की टीम चौकी इंचार्ज को घसीटकर लेकर जाती दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि त्रिपाठी जाने से मना करने लगा, तो एसीबी के अधिकारी उसे पकड़कर ले जाने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

अपने बचाव में मांगी मदद

जब दरोगा को गिरफ्तार किया गया तो उसने अपने बचाव के लिए मदद मांगी, इस दौरान आसपास भीड़ जमा हो गई। इंचार्ज बार-बार अपने बचाव में गुहार लगाता रहा, लेकिन एसीबी टीम उसे घसीटकर ले गई। हालांकि वह बार-बार अपने आप को बेगुनाह बताता रहा, लेकिन एसीबी ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद उसे पीजीआई थाने ले जाया गया। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि राहुल त्रिपाठी 2019 बैच का दरोगा है। कुछ ही समय पहले उसे चौकी इंचार्ज बनाया गया था। राहुल त्रिपाठी इससे पहले मोहनलालगंज कोतवाली में इंचार्ज था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ