Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस ने एक महिला को परेशान करने और उसकी तस्वीरें खींचने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के पति ने कहा कि जब उसने आरोपियों के व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो दोनों ने दुर्व्यवहार किया।
महिला के पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उससे यह भी कहा कि वह “अपनी पत्नी हमें दे दो, क्योंकि तुम इसके लायक नहीं हो। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
बच्चों को भी दी धमकी
बांदा पुलिस शिकायत के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा, ‘तुम अपनी पत्नी के लायक नहीं हो। हम उसके साथ रहने के लायक हैं। उसे हमें दे दो।’ शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला के पति ने लगाए ये आरोप
पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि दोनों आरोपी उसकी इलाके में ही रहते हैं। आए दिन शराब पीकर उसे परेशान करते हैं। आरोप है कि आरोपी महिला की तस्वीरें खींचने की कोशिश करके हैं। जब महिला के पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पीड़ित का दावा है कि पुलिस ग्राम प्रधान के दबाव के कारण शुरू में कार्रवाई नहीं कर रही थी, लेकिन जैसे ही मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला जसोला थाना क्षेत्र का है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
8 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
9 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
16 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
17 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
17 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
18 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
19 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
1 day agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines