Uttar Pradesh Crime: सोशल मीडिया पर रील बनाना कई बार महंगा पड़ जाता है। क्योंकि लोग रील के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ा देते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी में सामने आया है। एक युवक ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के गेट पर बैठकर सिगरेट फूंकते हुए कालीन भैया स्टाइल में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। रील में मिर्जापुर वेबसीरीज के म्यूजिक की धुन भी सुनी जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद अब युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
दो आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
आरोपी वेद प्रकाश यादव पुत्र गोपाल यादव शीर करहिया लंका का रहने वाला है। जो रील में खुद को कालीन भैया के तौर पर पेश कर रहा था। वहीं, अमन यादव उर्फ कट्टा पुत्र दशरथ लाल निवासी लंका वाराणसी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह आरोपी रील में उसके बॉडीगार्ड के तौर पर नजर आ रहा है। रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। यह कोई पहला केस नहीं है। इससे पहले भी रील के चक्कर में कई लोग जेल की हवा खा चुके हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग कानून को ताक पर रख देते हैं। रील के चक्कर में इतना खो जाते हैं कि किसी की भावनाओं का ध्यान नहीं रहता। ऐसे ही अब मिर्जापुर वेब सीरीज से प्रभावित होकर युवक ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एंट्रेंस गेट पर रील बना डाली, जो उसे भारी पड़ गई।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान लौटी तो गुलाम हैदर मेरा हलाला…पहले पति को लेकर सीमा हैदर ने क्यों कही ये बात?
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक काशी विश्वविद्यालय के गेट के बाहर कुर्सी लगाकर बैठा है। मेन गेट के सामने वह सिगरेट पीते नजर आ रहा है। आरोपी ने मिर्जापुर का म्यूजिक लगाकर इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साफ दिख रहा है कि आरोपी मिर्जापुर के कालीन भैया कि नकल कर रहा है। इस वीडियो में बाद में दिखता है कि कुछ लड़के मिर्जापुर के थीम सॉन्ग पर सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते घूमते देखे जा सकते हैं। वहीं, मालवीय प्रतिमा के चारों ओर घूमते युवक कार के डैशबोर्ड पर पैर रखे दिखते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
49 mins ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
10 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
10 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
14 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
14 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
23 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines