Ballia Woman Ran Away With Lover: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक फिल्मी मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में अपनी बहू का इलाज करवाने के लिए आए सास और पति उस वक्त भौचक्के रह गए, जब उनके सामने उनकी बहू किसी और व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर फर्र हो गई। इस घटना से मौके पर मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। महिला बीमारी का बहाना कर अस्पताल आई थी। पति ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है, फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।
टॉयलेट का जाने का बहाना
यह मामला बलिया नगरा थाना क्षेत्र के नवरतनपुर का है। यहां एक गांव की विवाहिता ने फुलप्रूफ प्लानिंग कर बीमारी का बहाना बनाया। जिसके बाद महिला के पति और सास उसे इलाज के लिए नवरतनपुर के महिला डॉक्टर के अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान महिला ने लघुशंका (टॉयलेट जाने) की बात कही। इस पर पति ने उसे अस्पताल के बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए कहा। लेकिन महिला ने गंदगी का हवाला देते हुए वहां जाने से मना कर दिया। इस पर पति ने उसे बाहर जाने को कहा।
यह भी पढ़ें: Shahjahanpur News: कंकाल के DNA टेस्ट से छात्रा का कातिल बेनकाब, शिक्षक निकला भक्षक
प्रेमी संग बाइक पर बहू फरार
महिला अस्पताल के बाहर गई, तभी वहां फिल्मी स्टाइल में एक युवक बाइक से आया। महिला उसकी बाइक पर बैठकर अस्पताल से फरार हो गई। पति ने पत्नी के मायके वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पता चला कि विवाहिता का एक प्रेमी है। पति ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
11 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
13 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
13 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
14 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
15 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
18 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
20 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines