उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर फैलते ही रसड़ा, बलिया और पूरे प्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.
उमाशंकर सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के अकेले विधायक थे. उनके निधन के साथ ही वर्तमान यूपी विधानसभा में बसपा का प्रतिनिधित्व अब शून्य हो गया है.
लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमाशंकर सिंह पिछले लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज घर पर ही चल रहा था.
विधायक उमाशंकर सिंह मूल रूप से बलिया जिले के नगरा ब्लॉक स्थित खनवर गांव के रहने वाले थे.
विधानसभा अध्यक्ष ने जताया दुख
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया. उन्होंने कहा कि उनका निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अपने क्षेत्र की जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन को लेकर शोक जताया है. उन्होंने लिखा, ‘बसपा के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह की लंबी बीमारी की वजह से इलाज के दौरान देहांत हो जाने की खबर अति-दुखद. उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है. उनका पूरा परिवार बीएसपी परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं. इस दुख की घड़ी में मैं और पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है. कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है. विनम्र श्रद्धांजलि. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए लिखा है, ‘उमाशंकर सिंह का निधन, अत्यंत दुखद, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.’
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
7 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
7 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
8 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines