Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षिका का कारनामा सामने आया है। यहां शिक्षिका ने खेलते समय छात्र से पंखे पर गेंद लगने की वजह से उसकी काफी बेरहमी से डंडों से पिटाई की। पीड़ित छात्र कक्षा 4 का विद्यार्थी है। इतना ही नहीं, टीचर ने पिटाई के बाद छात्र से कहा कि अब स्कूल में 500 रुपये का फाइन लेकर ही आना। वहीं, छात्र की मां ने वीडियो बनाकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। छात्र की मां का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
‘मेरे बच्चे डर से स्कूल नहीं जा रहे’
वायरल वीडियो में छात्र की मां ने बताया कि उसके बच्चों का एडमिशन प्राथमिक विद्यालय नारला में हुआ है। मेरे बच्चे डर की वजह से स्कूल नहीं जा रहा है। इस स्कूल की टीचर रोमा सिंह ने पहले तो मेरे बच्चे की डंडे से खूब पिटाई की। उसके बाद बोला कि अब स्कूल 500 रुपये लेकर ही आना। टीचर की मार की वजह से बच्चा बहुत डर गया है।
‘500 रुपये फाइन लेकर ही आना’
वीडियो में मां ने बताया कि उनका बच्चा लंच में खेल रहा था, तभी अचानक खेलते-खेलते गेंद गलती से क्लास के पंखे से लग गई। गुस्साई टीचर ने पहले तो छात्र की डंडे से पिटाई की। टीचर ने विद्यार्थी को ऐसा मारा था कि उसके शरीर पर डंडे के निशान उभर आए थे। इसके बाद टीचर ने छात्र से कहा कि अब स्कूल 500 रुपये फाइन लेकर ही आना। अब बच्चा दहशत में है और स्कूल नहीं जाना चाहता है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में मात्र डेढ़ महीने में कैसे करोड़पति बना एक परिवार, CM योगी ने शेयर की डिटेल
शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
मां ने आगे बताया कि उसने 22 फरवरी, 2025 को स्कूल की टीचर के खिलाफ सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी की थी। इस शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मां ने कहा कि वह चाहती है कि टीचर के खिलाफ प्रशासन उचित कार्रवाई करे, ताकि स्कूलों में बच्चों की छोटी सी गलती के लिए इस तरह बेरहमी से न पीटा जाए।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines