Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मानवता का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पिता तीन महीने तक उसकी पत्नी की गैरमौजूदगी में नाबालिग बेटी से रेप करता रहा। जब उसका अत्याचार बढ़ गया तब नाबालिग ने अपनी मां को सच्चाई बता दी। बेटी की आपबीती सुन महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
डरा-धमकाकर बनाता था हवस का शिकार
आरोपी का नाम अजय सिंह है, जो डरा-धमकाकर बेटी को हवस का शिकार बनाता था। बैरिया थाने के अंतर्गत आते गांव के रहने वाले आरोपी ने लगातार 3 महीने तक अपनी बेटी से रेप किया। किशोरी ने जब मां को इसके बारे में बताया, तब जाकर उसे पकड़ा जा सका। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। धर्मवीर ने बताया कि बेटी की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद केस दर्ज कर जांच की गई तो सभी आरोप सही पाए गए। आरोपी अजय सिंह को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बलिया में इससे पहले एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला भी सामने आया था। वारदात को नाबालिग लड़कों ने ही अंजाम दिया था। 14 साल की लड़की ने 4 दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। चारों ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की थी। पुलिस के अनुसार एक आरोपी से नाबालिग लड़की की दोस्ती थी। आरोपी लड़की का सहपाठी था। 21 जून को आरोपी ने लड़की को अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहले से लड़के के 3 और दोस्त भी मौजूद थे। जिसके बाद सबने मिलकर गैंगरेप किया। बाद में लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
14 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines