Ketki Singh BJP MLA demands seprate ward for Muslims: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। होली पर मुस्लिमों की एंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बाद बीजेपी विधायक ने एक नई मांग उठा दी है। बलिया से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह ने सभी अस्पतालों में मुस्लिमों के लिए अलग वार्ड बनाने की मांग की है। केतकी सिंह का कहना है कि सीएम योगी को मुस्लिमों के लिए अलग से एक वार्ड बना देना चाहिए, जिससे उन्हें कोई दिक्कत न हो।
केतकी सिंह ने बताई वजह
केतकी सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाया जाना चाहिए। मुस्लिमों को होली, रामनवमी और दुर्गा पूजा में दिक्कत होती है। उन्हें हमारे साथ इलाज करवाने में भी परेशानी हो सकती है। इसलिए सीएम योगी को एक अलग से कमरा बनवा देना चाहिए, जिससे मुस्लिम भी दूसरी विंग में जाकर अपना इलाज करवा सकें।
यह भी पढ़ें- Elon Musk के X पर यूक्रेन ने लगाई सेंध! साइबर अटैक पर मस्क का बड़ा खुलासा
केतकी सिंह का बयान
केतकी सिंह ने कहा कि अगर मुस्लिमों का इलाज दूसरी विंग में होगा तो हमें भी सुरक्षा रहेगी। पता नहीं कौन हमारे खाने में थूक दे। मैं महाराज (सीएम योगी) जी से अनुरोध करती हूं कि भइया इनके लिए अलग से वार्ड बना दें। इन्हें हमारे साथ रहने में दिक्कत होती है। अलग वार्ड बनने से उन्हें भी परेशानी नहीं होगी और हम भी सुरक्षित रहेंगे।
भोजपुरी में दिया था भाषण
बता दें कि केतकी सिंह बलिया की बांसडीह सीट से विधायक हैं। लगातार 2 बार चुनाव हारने के बाद केतकी ने 2022 में यहां से चुनाव जीता। इससे पहले केतकी सिंह विधानसभा में अपने भाषण को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी भाषा में भाषण देकर सभी को हैरान कर दिया था। साथ ही उन्होंने बृज भाषा में विपक्ष को जवाब देकर खूब वाहवाही लूटी थी।
यह भी पढ़ें- ‘आजाद कश्मीर, फ्री फिलिस्तीन…’ कोलकाता की इस यूनिवर्सिटी में दिखे देश विरोधी नारे
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines