हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बल्ली पंडित कौन है, जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार; अतीक अहमद से क्या कनेक्शन?

Balli Pandit: प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद के शॉर्प शूटर बल्ली पंडित को चकिया से गिरफ्तार कर लिया है। जब उसे गिरफ्तार किया गया, उस समय वह किसी जगह बम विस्फोट करने जा रहा था।

विज्ञापन
Balli Pandit को प्रयागराज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Balli Pandit: प्रयागराज की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अतीक अहमद के गुर्गे बल्ली पंडित को चकिया से गिरफ्तार किया है। बल्ली अतीक गैंग का शॉर्प शूटर रह चुका है। कहा जाता है कि उमेश पाल की हत्या से वह अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से मुलाकात की थी। इसका वीडियो भी सामने आया था। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

कौन हैं बल्ली पंडित?

बल्ली पंडित हिस्ट्रीशीटर है। उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह किसी झोले में बम भरकर वारदात को अंजाम देने जा रहा था। बल्ली पंडित को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन का खास गुर्गा माना जाता है। वह अतीक के जेल जाने के बाद हमेशा साए की तरह शाइस्ता की सुरक्षा में लगा रहता था।

झोले से बरामद हुए 10 बम

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया से हुई। इस दौरान उसके झोले 10 बम बरामद किए गए।  पुलिस उससे फरार चल रहीं शाइस्ता परवीन के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस शाइस्ता के संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी करने में जुट गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Asad Ahmed Encounter: जानें कौन हैं UP STF के चीफ अमिताभ यश, जिनकी देखरेख में कार्रवाई को टीम ने दिया अंजाम

2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में हुई गिरफ्तारी

बल्ली पंडित की गिरफ्तारी 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में की गई है। श्याम पाल ने उसके खिलाफ खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज कराया था। बल्ली पंडित धूमनगंज थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई थानों में संगीन धाराओं में 16 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह इलाहाबाद शहर पश्चिमी से पूर्व विधायक राजू पाल के हमले में जेल भी जा चुका है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने अतीक अहमद की कब्र पर चढ़ाए फूल? भड़के सपाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola