Bahraich Violence: सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के परिजन सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें आरोपियों का एनकांउटर चाहिए। मृतक की पत्नी ने कहा कि जैसे मेरे पति को मारा, वैसे ही उन्हें भी मारा जाए। हमारी सीएम से यही मांग है। हमें उनसे और कुछ नहीं चाहिए।
रामगोपाल मिश्रा के पिता ने कहा कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। पूरा परिवार उजड़ गया है। जिन लोगों ने उसे मारा है, उन्हें सजा दी जाए। हमारे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। बता दें कि सीएम योगी ने मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को मिलने के लिए बुलाया है।
हमें खून के बदले खून चाहिए
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामगोपाल की पत्नी ने कहा कि हमें तो खून के बदले खून चाहिए। हम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। जब तक उनका खून नहीं बहेगा, हम संतुष्ट नहीं होंगे। रामगोपाल की मां ने कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, अब हम क्या करेंगे? हमें तो बस न्याय चाहिए। जैसे बेटे को मारा, वैसी सजा उनको मिले। हम पुलिस की कार्रवाई से खुश नहीं हैं। रामगोपाल के भाई ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से यह सब कुछ हुआ है। मैं वहीं मौजूद था, जब हत्या हुई। हमें दोषियों का एनकाउंटर चाहिए।
ये भी पढ़ेंः बहराइच में हिंसा के बाद अब कैसे हैं हालात? पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम योगी
बहराइच में क्या हुआ था?
बता दें कि रविवार शाम को हरदी थाने के रहुआ मंसूर गांव में रामगोपाल मिश्रा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए आगे चल रहा था। इस दौरान जब जुलूस मोहल्ले से गुजरा तो नारेबाजी और डीजे को लेकर दो समुदाय में बहस हो गई। इसके बाद पत्थरबाजी हुई और फायरिंग हुई। इस घटना में दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें बाद में हाॅस्पिटल ले जाया गया। हाॅस्पिटल में इलाज के दौरान युवक रामगोपाल की मौत हो गई, जबकि एक अन्य का इलाज अभी भी चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा की आग में सुलगा बहराइच, हालात संभालने पिस्टल लेकर उतरे एडीजी
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines