Bahraich Mass Murders: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक घर से 6 शव बरामद हुए हैं. मृतकों में एक महिला और 4 बच्चे शामिल हैं. आरोप हैं कि किसान ने ही पत्नी, दोनों बेटियों और 2 अन्य बच्चों की हत्या की है. उसने ही घर में आग लगाई और सुसाइड कर ली. आग में सभी छह शव आधे जल गए हैं. पुलिस ने सभी 6 शव बरामद करके कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. वहीं हत्या और सुसाइड का केस दर्ज करके मामले की जांच भी शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला, कैदी ने सिर पर मारी कैंची
फसल काटने के लिए बुलाए थे दोनों बच्चे
ग्रामीणों का कहना है कि किसान मौर्या के घर में लगी आग में जलकर उसके मवेशी भी मारे गए हैं और टैक्टर भी जलकर राख हो गया. मौर्या ने 2 बच्चों को लहसुन की कटाई का काम करने के लिए रखा था, जिसके लिए वह उन्हें पैसे भी देता था, लेकिन पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने दोनों बच्चों की हत्या कर दी और शवों को कमरे में लॉक कर दिया. साथ ही अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को भी घर में लॉक करके आग लगा दी. फिर उसने सुसाइड कर ली. बता दें कि ग्रामीणों ने ही आग लगने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और अधजले शव बरामद किए.
यह भी पढ़ें: Greater Noida News: 23 साल पुराने Triple Murder में 4 को उम्रकैद, अदालत ने कहा संगठित अपराध बर्दाश्त नहीं
पुलिस अब इन एंगल से कर रही है जांच
बता दें कि बइराइच पुलिस कई एंगल से केस की जांच कर रही है. पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिरी किसान ने फसल काटने के लिए बुलाए गए किसी दूसरे के बच्चों को क्यों मारा? उसने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को क्यों मारा? क्या तंत्र-मंत्र का मामला है, जिसके लिए किसानों ने पहले दोनों बच्चों की हत्या की और फिर उस अपराध को छिपाने के लिए पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी? पुलिस इस मामले में पारिवारिक विवाद का एंगल भी देख रही है.
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
13 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
14 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
16 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
16 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
17 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
17 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines