Bahraich Diet Principal Dance With Girl Students on Stage, Watch Video: शिक्षक को समाज में बेहद अहम ओहदे पर रखा जाता है। उनका सम्मान भी उसी स्तर पर होता है, लेकिन कुछ शिक्षक इस औहदे और उसके सम्मान को भूल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आया है। यहां छात्र-छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
म्यूजिक-डांस का था कार्यक्रम
जानकारी के मुताबिक ये मामला बहराइच के पयागपुर में डायट का है। यहां प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। पार्टी के लिए डायट परिसर में स्टेज सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक और डांस का कार्यक्रम भी रखा गया था। छात्राएं स्टेज पर खड़े होकर डांस कर रही थीं। इसी दौरान स्टेज पर डायट प्राचार्य पहुंच गए।
यहां देखें Video
काफी देर तक लगाते रहे ठुमके
इसके बाद छात्राओं के साथ डायट प्राचार्य ने स्टेज पर ही ठुमके लगाना शुरू कर दिया। कहानी बस यहीं नहीं रुकी। डायट प्राचार्य ने स्टेज पर काफी देर तक छात्राओं के साथ ठुमके लगा। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डायट प्राचार्य के अमर्यादित डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोग इसे सरकारी नियमों के खिलाफ बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
22 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
40 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines